पिपरिया

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-40/2024 धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई उचित वैधानिक कार्यवाही....

कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन पर थाना पिपरिया पुलिस टीम को थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध गाँजा, अवैध नशीली दवाईओं का बिक्री एवं परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने थाना क्षेत्र में पुलिस टीम रवाना किया गया था। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सागर पिता जयराम चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को ग्राम झलमला, आरोपी के घर के सामने से अवैध धन अर्जित करने की नियत से कच्ची शराब महुआ को अपने कब्जे में रखकर बिक्री करते मुखबीर के सूचना पर गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5000/ मिली. महुआ शराब कीमती 700/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी सागर पिता जयराम चौहान उम्र 19 वर्ष सा. झलमला थाना पिपरिया के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-40/2024 धारा-34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button