पांडातराई

01 आरोपी को थाना पांण्डातराई पुलिस के द्वारा सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों धरदबोचा गया….

आरोपी के विरुद्ध धारा 6(क) छ.ग. जुआ प्रति. अधिनियम के तहत कि गई कार्यवाही...

पांण्डातराई पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब, व अन्य अपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक -12.02.2024 को मुखबीर सूचना पर ग्राम पलानसरी में रेड कर अवैध धन अर्जित करने के लिये सट्टा पट्टी लिखते हुये आरोपी-सुरेश कुमार चंद्रवंशी पिता भारत राम चंद्रवंशी उम्र 42 साल निवासी ग्राम पलानसरी थाना पांण्डातराई जिला कबीरधाम के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नीला डाट पेन, एक नग पुरानी इस्तेमाली विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 205 जप्त किया जाकर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर आरोपी सदर को न्यायालय पेश किया गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button