छत्तीसगढ़

विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया अनुपूरक बजट….

छग विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनुपूरक बजट पेश किया।

इसमें धान खरीदी के लिए 1200 करोड़, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के लिए 1330 करोड़, प्रोजेक्ट टाइगर के लिए 30.40 करोड़, सीएम डैश बोर्ड के लिए 5 करोड़,नशाबंदी के लिए 10.75 करोड़, राज्यपाल के लिए 4 नई कार खरीदने 214.77लाख, सीजे के लिए पायलेटिंग के लिए नया वाहनों के लिए 30 लाख,अयोध्या धाम दर्शन योजना के लिए 15 करोड़, रायपुर में स्वदेशी उत्पादों के विक्रय के लिए यूनिटी मॉल स्थापना के लिए 19 करोड़, और बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट स्थापना के लिए 100 लाख प्रमुख प्रावधान किए गए हैं।

 

मंत्री चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से गांव से निकलकर लोकतंत्र के इस मंदिर और प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में मैंने अनुपूरक बजट पेश किया है। ये सरकार लोगों के लिए समर्पित सरकार है, हमारे बजट में हर वर्ग के उत्थान और समाज के कल्याण की भावना समाहित है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button