अपना जिलाकवर्धा

किसान जोड़ो सम्मान यात्रा 26 नवंबर को पहूंचेगी पंडरिया

कवर्धा – किसान जोड़ो सम्मान यात्रा कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में 26 नवंबर को पहुंचेगी यह जानकारी प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर ने दी। आज गुरुवार को यह यात्रा पेंड्रारोड पहुंची किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। देश में  राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ प्रदेश मे किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकाल कर सरकार के किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव कस्बों में बसने वाले क्षेत्र के किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। किसान जोड़ो सम्मान यात्रा 8 नवम्बर को राजीव भवन रायपुर से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में निकाली गई।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button