देश-विदेश

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई शुरू, सोनिया गांधी, नीतीश, केजरीवाल, भगवंत मान सहित कई दिग्गज नेता है मौजुद

नई दिल्ली। Delhi News दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, एनसीपी प्रमुख शरद पवार मौजूद है। गठबंधन के लिए बना दी कमेटी- कांग्रेस ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन के मामलों को लेकर बनाई गई है और इसका नाम नेशनल अलायंस कमेटी रखा गया है। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। इसके अलावा सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश भी इसके मेंबर होंगे। इस समिति का समन्वयक मुकुल वासनिक को बनाया गया है। आज ही इंडिया अलायंस की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, जयंत चौधरी, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता हिस्सा लेने जा रहे हैं। उससे ठीक पहले इस समिति का ऐलान होना अहम है। इस बैठक में विपक्षी दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। साथ ही पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर भी चर्चा संभव है। लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा पॉइंट हो सकता है, क्योंकि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद ममता ने शीट शेयरिंग पर सवाल उठाए थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button