पांडातराई

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार….

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-44/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही.....

पाण्डातराई पुलिस टीम द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन पर अवैध शराब जुआ,सट्टा एवं नशीली दवाओं व अन्य अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 11.02.2024 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम परसवारा में आरोपी भरत लाल चंद्रवंशी पिता टीकाराम चंद्रवंशी उम्र 72 वर्ष निवासी परसवारा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 09 पौवा देशी शराब 1.620 बल्क लीटर कीमती 920/ रूपये शराब बिक्री रकम 200/ रूपये, कुल जुमला कीमती 920/ रूपये को गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध धारा-34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button