कबीरधाम विशेष
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कावड़ियां और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन सहित ठहरने की उचित इंतजाम…

*सावन माह पर विशेषः*
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कावड़ियां और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन सहित ठहरने की उचित इंतजाम*
*अमरकंटक से लेकर भोरमदेव मंदिर लगभग 150 किलोमीटर की सफर में कावडियों के लिए 20 स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था, अमरकंटक में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था*
*उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कांवड़ियों को दी जा रही है मूलभूत और बुनियादी सुविधाएं*
कवर्धा: 23 जुलाई 2024। पवित्र सावन माह प्रारंभ हो गया है। इस माह में शिवभक्तों का मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से कबीरधाम स्थित पुरात्तव, एतिहासिक और जनआस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव मंदिर लगभग 150 किलोमीटर की कावड़ियों का पदयात्रा हो गई है। दुर्गम और पगडंडियों के रास्तों से गुजरते हुए यह पूरी यात्रा होती है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश व पहल पर कबीरधाम और गौरेला-पेन्ड्रा-मारवाही, मुंगेली कलेक्टर द्वारा कांवड़ियों के लिए अमरकंटक से कवर्धा तक विशेष इंतजाम किए गए है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की निगरानी में संचालित कबीरधाम जिले के बोलबम समन्वय समिति द्वारा अमरकंटक के मृत्युजंय आश्रम में कावड़ियों के लिए भोजन, प्रसादी और उनके ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। इस सावन माह भर हजारों की संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाते है। लगभग 150 किलोमीटर की इस यात्रा के बीच लगभग 20 से अधिक अलग-अलग स्थानों में कावड़ियों के लिए विश्राम करने के लिए इंतजाम किया गया है।
कांवड़ियों के लिए उनके उचित स्वास्थ्य, सुरक्षा और भोजन सहित सभी मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य अमलों की ड्यूटी लगाई गई है। वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के डिड़ौरी, अनुपपुर पुलिस अधीक्षक से विशेष चर्चा की है। साथ ही छत्तीसगढ़ के गौरेला- पेंड्रा- मरवाही और कबीरधाम पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कावड़ियों के लिए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मार्गों के लिए जिले के अंदर 4 पुलिस पेट्रोलिंग कर सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न संगठन द्वारा कांवड़ियों को विशेष सुविधा प्रदान करने में जुटे हुए है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के पहल पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क ठहरने और भोजन का व्यवस्था किया गया है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में कांवड़ियों को निःशुल्क ठहरने और भोजन व्यवस्था के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री निशांत झा, श्री सुधीर केशवानी, श्री दौवा गुप्ता सहित बोल बंम समन्वय समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है, जो कांवड़ियों के लिए लगातार व्यवस्था बना रहे है। साथ ही ग्राम पंचायत के सचिव, प्रचार्य, रोजगार सहायक, राजस्व निरीक्षक, सरपंच, पंच, छात्रावास अधीक्षक, वन रक्षक, वन पाल, संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही बोल-बंम समिति के द्वारा कांवर लेकर आने के दौरान असामजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगाह रखने और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।
*मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था*
उपमुख्यमंत्री श्री विजय र्श्मा के पहल पर पवित्र श्रावण मास में अमरकंटक से कवर्धा जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इस भोजन में कांवरियों के लिए दाल-भात-सब्जी से लेकर मीठा जैसे खीर, पुड़ी व हलवे भी निःशुल्क दी जाती है। कवर्धा नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं बोल बम समन्वय समिति के सदस्य श्री अनिल ठाकुर एवं सुधीर केशरवानी ने बताया कि तत्कालिन मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मार्गदर्शन में यह समिति पिछले 20 वर्षों से कावड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा प्रदान कर रही हैं। इस बार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की नगरानी में विशेष व्यवस्था बनाई गई है।




