छत्तीसगढ़
लालबाग फिटनेस एकेडमी जगदलपुर में पुलिस आरक्षण भर्ती हेतु फिजिकल टेस्ट का आयोजन बस्तर पुलिस ने किया…

जगदलपुर : लालबाग फिटनेस एकेडमी जगदलपुर में जिला बस्तर पुलिस के द्वारा दिनांक 02/06/2024 को पुलिस आरक्षण भर्ती हेतु फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें लालबाग फिटनेस एकेडमी जगदलपुर स्पोर्ट क्लब लोण्डीगुड़ा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों द्वारा फिजिकल टेस्ट में भाग लिया गया, जिसमें जिला बस्तर पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अंतरिक्ष पुलिस अधीक्षक के द्वारा लालबाग मैदान में उपस्थित होकर सभी अभ्यर्थियों को आने वाली भर्ती हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा पुलिस ऑडिटोरियम में मूवी देखी गई। पूर्व में भी लालबाग फिटनेस एकेडमी में पिछले चार वर्षों से अंदरूनी क्षेत्र के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें बस्तर फाइटर में 46, अभ्यर्थी एवं अग्नि वीर में 04, अभ्यर्थियों का चयन हुआ। भविष्य में आने वाली सभी भर्ती हेतु लालबाग फिटनेस एकेडमी जगदलपुर टीम की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।





