कवर्धा: भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 के तृतीय एवं समापन दिवस आज दिनांक 29.09.2024 को कवर्धा काष्ठागार में किया जायेगा। इस समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा एकत्र की गयी जानकारियों के विषय में विस्तृत चर्चा की जावेगी तथा तितलियों पर प्रजेंटेशन एवं टेक्टिनिकल सेसन आयोजित किया जायेगा।