कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया

पंडरिया भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा

रिंकू महोबिया की खबर:-

पंडरिया भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा

पंडरिया/रणवीरपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर ग्राम में भाजपा की विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट देने जाएं तो किसी विधायक को चुनने या विधायक को मंत्री बनाने के लिए वोट न करें। आपका वोट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने के लिए है।

उन्होंने आगे कहा कि आपका वोट छत्तीसगढ़ आदिवासी क्षेत्र को नक्सलवाद से समाप्त करके विकसित क्षेत्र बनाने के लिए है और आपका वोट पिछड़े समाज से भरे हुए पूरे क्षेत्र को मोदी जी की जो विकास यात्रा चल रही है इसको सीएम भूपेश बघेल रोककर बैठे है। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को टिकिट दिया है जो न केवल जिला पंचायत की सदस्य है बालिकाओं को पढ़ाने के लिए काम करती है इस सरकार की तुष्टिकरण के लिए वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बहुजन समाज का रक्षा करने का काम भी बहन भावना बहन करती है। पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, फ्री में ब्लड टेस्ट कराकर उनकी जानकारी लेना और कबीरधाम जिला पंचायत के हर गांव में विकास के कामों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। मैं यहां आपसे विनती करने आया हूं नुकसान से बाहर निकाल कर पूरे पंडरिया का विकास करने का मौका देने अपील किया। छत्तीसगढ़ का जो सरकार का तिजोरी है इसमें जो खजाना है इस पर अधिकार छत्तीसगढ़ के दलित आदिवासी और पिछड़ों का है या नहीं है? अपने प्रदेश की गरीब जनता के लिए जनता के विकास करने की जगह जो व्यक्ति अपनी राजनीति का विकास करना चाहता है वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नही कर सकता है। वह कांग्रेस का बनाया हुआ प्रीपेड कार्ड को कांग्रेस रोज स्वीप कर करके एटीएम से हजारों लाखों रुपये निकालने का काम करेगी। आज छत्तीसगढ़ में जो कमीशनखोरी चल रही है, भूपेश बघेल को देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है “30 टका भूपेश कका”।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। गाँव, गरीब, किसान के तरक्की के लिए पंडरिया में, साजा में, कवर्धा में और पूरे छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में कमल खिलाने का काम हम सभी को करना है। ये छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है, ये चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश को अंधकार की ओर ले जाने का काम कर रही है।

पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कहा कि पिछले पांच साल में पंडरिया विधायक की निष्क्रियता के कारण हमारा पंडरिया विधानसभा विकास से उपेक्षित रहा। जिस प्रकार पंडरिया में विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। पंडरिया विधानसभा में न आवास मिला न सड़कें मिली, गोठान के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया गया, महिलाओं के हितों का हनन किया गया यह कांग्रेस सरकार की कुनीति और कुप्रबंधन का रिपोर्ट कार्ड है। आने वाले पांच वर्षों में मैं आपको इस मंच से वादा करती हूँ की मैंने सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से जो भी गारंटी आप सभी को दी हैं वह जरुर पूरे होंगे। हम मिलकर उन सभी सेवाओं, सुविधाओं का सञ्चालन करेंगे, हर वर्ग के आकाँक्षाओं की पूरा करेंगे और एक नए व समृद्ध पंडरिया का निर्माण करेंगे। मैनें संकल्प लिया है पंडरिया विधानसभा में शक्कर कारखाना खुलेगा जिसके प्रति मैं संकल्पबद्ध हूँ। राजधानी रायपुर जाने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों और उनके परिवारजनों के रुकने के लिए पंडरिया आवासीय भवन, पढाई के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवास, पूरे विधानसभा में बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा घर-घर जाकर बेटियों की शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगी।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button