अपना जिला

*कलेक्टर और एएसपी ने गणतंत्र दिवस किया अंतिम तैयारियां का किया निरीक्षण…….

खैरागढ़( जिला ब्यूरो हेमन्त तिवारी)

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय में स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में मनाई जाने वाली गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होनी वाली जिला स्तरीय समारोह के फाइनल रिहर्सल सुबह 9 बजे आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर श्री दशरथ राजपूत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडे ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर पूर्व वर्षो की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लेते हुए समारोह को गरिमामय से आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम श्री प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू, विद्युत विभाग ईई श्री छगन शर्मा, सीएमओ प्रमोद शुक्ला सहित अन्य विभागीय एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button