छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में जवानों ने मार गिराए 2 नक्सली…..

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में हुए मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं. साथ ही 2 हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका है. घटनास्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है.

बता दें कि 18 मार्च को दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जिसके बाद डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा औऱ सीआरपीएफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, गमपुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 1 पुरुष और 1 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया है, जिनकी पहचान की जा रही है. सर्च के दौरान पुलिस ने 2 नग हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त किया गया है.

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button