कवर्धा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का किया लोकार्पण….

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह विद्यालय उन्हें सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यह विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button