छत्तीसगढ़

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष

रायपुर। जगदलपुर के MLA किरण सिंह देव को प्रदेश BJP का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे हैं। अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी।

61 वर्षीय BJP प्रत्याशी किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। इसकी वजह से ग्रामीण मतदाताओं में भी लोकप्रिय हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने सन 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री ली। फिर 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है। उनका नंबर 9425591333 हैं। उनका विवाह रीना सिंह देव हैं। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक पुत्री है जिसका नाम राशि सिंह देव हैं। किरण सिंह देव के नाम से कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहें

किरण देव के नाम से करीब 2.43 करोड़ रूपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 51.88 लाख रूपए की संपत्ति है। इसमें जमीन, घर सहित सोना व बैंक में जमा रकम व गाड़ियों की जानकारी दी गई है। किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। किरण सिंह देव BJP जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। BJP के प्रदेश मंत्री व प्रदेश महामंत्री का भी कार्यभार किरण सिंह देव ने संभाला है। 2009 में 27000 वोटो से नगर निगम के महापौर का चुनाव जीत कर महापौर बनें। 2014 तक वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहें।

we

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button