कवर्धा : शहर व गांव के गली मोहल्लों में किराने की दुकानों पर भी बिक रहा कैफीन नाम का नशा। आजकल अधिकतर बच्चे दुकान पर जाते ही स्टिंग एनर्जी ड्रिंक पी रहें हैं। मात्र 20 रुपए में मिलने वाली इस ड्रिंक में केफिन नाम का नशा मिलाया जाता है, जो बोतल के ऊपर लिखा रहता है। बोतल के ऊपर लिखा हुआ रहता है की बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सेंसटिव लोगों के लिए निषेध है, जिसको आप स्वयं देख व पढ़ भी सकते है ।