छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: सीएम विष्णुदेव साय ने तोखन साहू को दी बधाई…

नई दिल्ली/बिलासपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास PMO से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। वही आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद तोखन साहू को बधाई दी।

सांसद चुने जाने के बाद तोखन साहू ने जब पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

आज शाम शपथ लेने जा रहे मोदी मंत्रिमंडल में बिलासपुर के सांसद तोखन साहू शामिल किए जा रहे हैं। बिलासपुर से पहली बार के सांसद करीब डेढ़ लाख मतों के अंतर से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को पराजित किया था। तोखन 1994 से राजनीति में है। 2013 में पहली बार लोरमी से विधायक चुने गए हैं। और 2015 में संसदीय सचिव नियुक्त किए गए थे। 2019 और 2023 में टिकट से वंचित तोखन को पार्टी ने बिलासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया। तोखन, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं । मोदी 2.0 में रेणुका सिंह की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ से एक ही मंत्री बनाया गया है। पीएमओ से फोन आने के बाद तोखन ने दिल्ली में सीएम विष्णु साय से मुलाकात कर आभार जताया।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button