कवर्धा
3 नए कानूनों के लागू होने पर जिला कबीरधाम के सभी थाना में मनाया गया उत्सव….

1 जुलाई 2024 को भारतीय न्याय प्रणाली में एक नए युग की शुरुआत हुई जब तीन नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—देशभर में लागू हो गए।
इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कबीरधाम के समस्त थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिला कबीरधाम के थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने इन नए कानूनों की शुरुआत पर अपने विचार व्यक्त किए और इस महत्वपूर्ण बदलाव को न्याय प्रणाली के लिए एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, कानूनी विशेषज्ञों, और स्थानीय नागरिकों ने नए कानूनों की विशेषताओं और उनके संभावित प्रभावों पर चर्चा की।
*तीन नए आपराधिक कानून*




