छत्तीसगढ़

Chhttigagh:उम्मीदों का पिटारा खुलेगा आज, ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश, देखे क्या होगा…

रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश होने जा रहा है। इसे (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ के उम्मीदों का पिटारा इसलिए कहा जा रहा है कि इससे सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों और खास की जनता की उम्मीदें जुड़ी हुई है। इसलिए सभी की निगाहें बजट पर आज होगी।

 

ऐसा माना जा रहा है कि इस बजट में (Modi ki guarantee) मोदी की गारंटी के साथ साय के (sushasan) सुशासन की झलकियां रहेंगी। साथ ही सरकार आय बढ़ाने पर भी फोकस होगा। बताया जा रहा है सरकार इस साल अपने आय में (10,000 karod) 10,000 करोड़ से भी ज्यादा की (vriddhi) वृद्धि करने की योजना पर काम कर रही है। (CM Vishnu Dev Sahay) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट को लेकर साफ़ किया है कि मोदी की गारंटी और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर बजट फोकस रहने वाला है।

 

17 साल बाद मुख्यमंत्री नहीं, मंत्री करेंगे बजट पेश

 

छत्तीसगढ़ का बजट 17 साल बाद मुख्यमंत्री की जगह मंत्री पेश करने जा रहे हैं। इसलिए लोगों के मन में उत्सुकता है कि मंत्री ओपी चौधरी का बजट किस तरह का होगा। खासकर प्रत्योगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं इस बजट का बेसब्री से इन्तजार है, जो चंद घंटों में अब बस ख़त्म होने वाला है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button