विविध

प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी पर बायोपिक फिल्म का किरदार निभाएंगे कटप्पा, Sathyaraj ने तोड़ी चुप्पी …

फिल्म बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज (Sathyaraj) काफी फेमस हो गए हैं. खबर मिल रही है कि सत्यराज (Sathyaraj) एक बायोपिक में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं, अब इस मामले पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ दिया है.

बता दें कि एक इंटरव्यू में सत्यराज (Sathyaraj) ने कहा कि यह खबर मेरे लिए भी खबर है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में काम कर रहा हूं. पीएम मोदी की भूमिका के लिए किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया.’ सोशल मीडिया पर लोग कोई भी खबर चला देते हैं. इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया अफवाहों का गढ़ बन गया है.

साउथ इंडस्ट्री की खबरों पर नजर रखने वाले रमेश बाला ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि सत्यराज (Sathyaraj) पीएम मोदी की बायोपिक में काम करेंगे. हालांकि, उन्होंने बायोपिक के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की और कहा कि फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी. सत्यराज ने इस खबर को अफवाह करार दिया, लेकिन यह ट्वीट अभी भी रमेश बाला की ट्विटर टाइमलाइन पर है.

बता दें कि सत्यराज (Sathyaraj) को प्रभास-स्टारर बाहुबली और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली 2 से सफलता मिली. पहले पार्ट के बाद लोग यही सवाल पूछ रहे थे कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ फिल्म में सत्यराज ने एक सुपर ह्यूमन का किरदार निभाया है. फिल्म में राजीव मेनन और वसंत रवि जैसे कलाकार भी हैं. उनकी यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button