छत्तीसगढ़
डिप्टी रेंजर को ग्रामीणों ने जंगल में पीटा…

लोरमी: जिले में खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूतकछार सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद घायल रेंजर को लोरमी के स्थित सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. जानकरी के मुताबिक, पांच दिन पहले एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर की पिटाई की है. घटना के वक्त डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे एपीसीसीएफ संजिला गुप्ता, डीएफओ संजय यादव, एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी, सीसीएफ बिलासपुर प्रभात मिश्रा, खुड़िया रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर के साथ वनग्राम सरगढ़ी से डोंगरीगढ़ जा रहे थे. तभी रास्ते में ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया और मारते-मारते खुड़िया पुलिस चौकी लेकर पहुंचे।




