वायुसेना की गाड़ी पर बड़ा आतंकी हमला, पांच जवान घायल….

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर हमला हुए है। इस हमले में सेना के पांच जवान घायल हुए हैं। आतंकियों के हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच कुल 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। घटना पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के दनना शस्तार इलाके की है। सूत्रों के मुताबिक सेना के वाहन पर फायरिंग हुई है, जिस के बाद पूरे इलाके को घेर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस वाहन पर फायरिंग हुई है, उसमें गोलियों के एक दर्जन से ज्यादा निशान हैं।सुरक्षा बलों से सत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर हमला किया। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास सामान्य क्षेत्र में हवाई अड्डे के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। सैनिकों को चोटें आई हैं।’




