कवर्धा

कवर्धा: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, पांच महीने की बच्ची की मौके पर मौत, परिजनों का बुरा हाल…

कवर्धा: कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में 5 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कवर्धा-राजनांदगांव रोड़ स्थित ग्राम भागूटोला में दोपहर 11.30 बजे की है। सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हुई है।कार के भीतर पीछे सीट में मां के गोद से 5 माह की बच्ची दक्षिता पिता पेखराज साहू छिटक कर सामने टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई है। ये लोग कवर्धा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आए हुए थे। कवर्धा से वापस अपने घर लोहारा जा रहे है।इसी दौरान ग्राम भागूटोला के पास एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गया। ट्रक चालक व कार में बैठे किसी भी को चोट नहीं आई है। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button