छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ ने किया जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा……विकास कार्यों का किया निरीक्षण….

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो — हेमन्त तिवारी

जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह ने आज जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत समुंदपानी, गेरुखदान, गोलरडीह क्षेत्र का दौरा किया गया। उन्होंने यहाँ अलग-अलग योजनाओं के तहतचल रहे निर्माणधीन विकास कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना ।

सीईओ सुश्री सिंह ने अधिकारियों से विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दी । इस दौरान परियोजना निदेशक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, एपीओ श्री डीएल पौसाय, जनपद पंचायत सीईओ श्री जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button