स.लोहारा

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दिवस पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

कवर्धा:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है मतदान पूर्व प्रचार प्रसार के लिए नियत अंतिम दिवस बुधवार को लोहारा मंडल के दर्जनों गाँव पर सभा और जनसंपर्क कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ताकत झोंकी ।

चुनाव प्रचार सभा के लिए निर्धारित अंतिम दिवस पर ग्राम कोयलारी,बामी, सिंघनपुर ,खोलवा,रक्से,बबई, पवनतरा सहित अनेको गाँव मे सभा आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा पूरे 5 वर्ष जनता को ठगने वाले भूपेश बघेल को वापिसी का टिकट थमाने कवर्धा की जनता तैयार है । उन्होंने कहा अपने घोषणा पत्र में 500 रुपए महिलाओं को देने की बात करने वाले भूपेश बघेल ने 1 रुपये महिलाओं को नही दिया ये अब दूसरे तरीके से जनता को ठगने का प्रयत्न कर रहे है फर्जी फार्म भराते घूम रहे है । काँग्रेस अपने इतिहास में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है सरकार बनाने का सवाल ही पैदा नही होता ऐसे में घोषणा पत्र का कोई महत्व ही नही रह जाता । पूरे देश मे काँग्रेस अब चर्चा का विषय ही नही रहा जनता ने पूरी तरह नकार दिया

विजय शर्मा ने कहा देश मे अब एक ही ग्यारंटी चलती है वो है मोदी ग्यारंटी उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को जो ग्यारंटी दी उसमें से सभी बड़े वादे विष्णुदेव जी की सरकार ने तय समय मे पूरी कर दी । आने वाले समय मे अन्य गारण्टी पूरे होने के साथ विकास को भी गति मिलेगी ।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button