स.लोहारा

सहसपुर लोहारा विकासखंड की 77 केंद्र में …..उल्लास नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित…

लोहारा। सहसपुर लोहारा विकासखंड की 77 केंद्र में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वे के अनुसार चिन्हांकन किए गए शिक्षार्थियों ने भाग लिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार भास्कर एवं खंण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा कन्हैयालाल साहू एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं विकासखंड के संकुल समन्वयक के प्रयासों से परीक्षा केंद्र के प्रभारी शिक्षकों के द्वारा समस्त चिन्हित शिक्षार्थियों को समय पर उपस्थित कराकर शिक्षा के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इस संवैधानिक अधिकार से किसी को भी वंचित नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। इस परीक्षा में शिक्षार्थियों को बिठाने के लिए विभागीय अधिकारी, शिक्षक और स्वयं सेवी शिक्षक घर-घर संपर्क किया जिससे समुदाय का व्यापक सहयोग मिला यदि किन्हीं कारण से उक्त परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए तो उसे माह नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल करने कहा गया, सहसपुर लोहारा विकासखंड परियोजना अधिकारी उल्लास नवभारत साक्षरता देवेंद्र साहू ने बताया कि विकासखंड में कुल 77 परीक्षा केंद्र में कुल 1264 लोगों ने भाग लिया जिसमें 236 पुरुष व 1028 महिला शिक्षार्थियों ने भाग लिया और पूरा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button