छत्तीसगढ़

रायपुर: अशोका बिरयानी में लगा ताला, पत्रकारों से बदसलूकी पर हुई कार्रवाई….

रायपुर: अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने बदसलूकी कर मारपीट की थी, और मोबाईल कैमरा भी तोड़ दिया था। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। मामले की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button