कवर्धा

ओलावृष्टि से खराब हुई थी फसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानो को मिलने लगा बीमा क्लेम की राशि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से किसानो को मिलने लगी राहत ,बे मौसम बरसात से खराब हुआ था रवि फसल, बीमा कराने से रह गए किसानो को , को आर बी सी 6-4 के तहत जल्द मिलेगा मुआवजा….

कवर्धा:बीते कुछ महीनो में बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के किसान बेहद परेशान थे . कवर्धा जिले के किसान भी इस बे मौसम बरसात की मार झेल रहे थे . जनवरी फरवरी एवं मार्च माह में हुए ओलावृष्टि ने रवि फसल चना ,गेहूं के साथ साथ सब्जिओं को भी नुकसान पहुचाया था .किसानो के परेशानी को देखते हुए सरकार ने मुआवजा देने की बात कही थी .

किसान के मितान कहे जाने वाले स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ सरकार में संवेदनशील उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानो को इस परेशानी से जल्दी निजात दिलाने के लिए जिले के अधिकारियो को निर्देशित किया था . जिन किसानो ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया है उनका बीमा क्लेम राशि अतिशीघ्र जारी किया जाए .वही ऐसे किसान जिन्होंने बीमा नहीं कराया है उनके खेतो में जाकर राजस्व अमला सर्वे कर प्रभावित प्रत्येक किसान को मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाया जाए .

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयाशो से जिले में फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित तकरीबन 6928 किसानो का जिनका जनवरी में फसल खराब हुआ था बीमा राशि 6 करोड़ 65 लाख जारी किया जा चूका है . वही फरवरी माह में प्रभावित बीमित 1213 किसानो को 1 करोड़ 93 लाख की राशी जारी किया जा चूका है . माह मार्च में प्रभावित 3362 किसानो को 2 करोड़ 69 लाख रूपये का क्लेम दिया जा चूका है .वहीं मार्च माह में प्रभावित जिले के बीमित किसानो में 9119 किसान को क्लेम मिलना शेष है . शेष किसानो को जिनका बीमा क्लेम नही मिला है उन्हें 31 मई के पहले लगभग 15 करोड़ 77 लाख रूपये की राशि जारी होना तय माना जा रहा है .

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button