विविध

पंचायत सचिवों का हड़ताल का आज दूसरा दिन

जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना पर बैठे

पंडरिया : पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय मांग परिवक्षा अवधि शासकीयकरण की घोषणा करने के कारण दिनांक 16 मार्च 2023 से काम बंद, कलम बंद, कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठें। पंचायत के सचिवों का बजट 2023-24 में शासकीयकरण करने के पंचायत मंत्री द्वारा इस संबंध में कोई पहल नहीं होने से सभी ग्राम पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है। छ.ग. पंचायत सचिव, संघ के प्रांतीय आह्नवान पर ग्राम पंचायत सचिवों के एक सूत्रीय मांग परिविक्षा अवधि शासनीकरण के संबंध में दिनांक 15.03.2023 तक सकारात्मक पहल शुरू नहीं की गई इस पर कबीरधाम  जिले के ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 16.03.2023 से ब्लॉक मुख्यालयों में काम बंद, गांव बंद कर कार्य क्षेत्र / आंदोलन पर उतर गये,  ब्लॉक पंचायत सचिव के अध्यक्ष शत्रुहन चंद्रवंशी  ने बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही है जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण हम सभी सचिव पंचायत के कार्यों की मांग को पूरी तरह से बंद कर देते हैं। वहीं इस हड़ताल में पंचायत सचिव संघ ईकाई जनपद पंचायत पण्डरिया के सामने हड़ताल पर बैठे रहे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button