छत्तीसगढ़

आज खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, यातायात पुलिस ने बदला ट्रेफिक रूट..

खैरागढ़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी—

केंद्रीय गृहमंत्री आज 14 अप्रैल को खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आज गृहमंत्री राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे। वही गृहमंत्री के दौरे से पहले यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर दिया है । लोगों को भरी ट्रेफिक से निजात दिलाने किए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

जानिए यातायात पुलिस का रूट चार्ट

गंडई की ओर से आने वाली गाड़ियों को पौड़ी धमधा से होते हुए खैरागढ़ को क्रॉस करेंगे. वैकल्पिक मार्ग जो राजनांदगांव से कवर्धा की ओर जाने वाले हैं उन वाहनों को भी बायपास रोड का इस्तेमाल करते हुए जाना पड़ेगा. इसके अंतर्गत गृह मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले गंडई की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए एसपी ऑफिस और कमलविलास पैलेस के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है. डोंगरगढ़ गातापार की ओर से आने वाले वाहनों का पार्किंग का स्थान अल्फा स्कूल व बायपास रोड में रखा गया है.

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button