छत्तीसगढ़

आबकारी घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई…. एपी त्रिपाठी को बिहार से किया गिरफ्तार ….

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई में तेज लाते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है. त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज हो चुका है. इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था. भिलाई में आज पड़ी रेड ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के छह हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी की है। गुरुवार की सुबह अफसरों की टीम ने एक साथ घोटाले से जुड़े लोगों के यहां दबिश दी और जांच शुरू कर दी है।इसमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित 20 से 22 जगहों पर एक साथ कार्रवाई चल रही है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में ACB-EOW में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद यह छापेमारी की जा रही है। गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो करीबी शराब कारोबारियों पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची है। पप्पू बंसल न्यू खुर्शीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button