मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा सहित नामांकन में शामिल हुए कई नेता…
मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा – सी एम साय...

# संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज।
# सभी ने कहा मोदी जी को चुनने संतोष पांडे को प्रचंड बहुमत से जिताए।
# मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा – सी एम साय।
# कांग्रेस को फिर दी खुद पर लाठी मारने की चुनौती ।
# नरवा घुरवा बाड़ी का गोबर तक खा जाने वाले अब खा रहे हैं जेल की हवा।
आज एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सर पर लाठी मारने की चुनौती दी और कहा की चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सर पर लाठी मरने जैसा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो उनके सर पर पहली लाठी मारे । मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमन्त्री जो 140 करोड़ भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है ? मुख्यमंत्री ने कहा की आज ये कांग्रेसी हमारे मोदी जी को फिर गाली दे रहे हैं । कभी इन्होने उन्हें चौकीदार चोर है कहा तो कभी मौत का सौदागर कहा । अब चरणदास महंत कह रहे हैं की भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव मोदी जी को लाठी से मार सकते हैं ।
भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 5 साल के अपनी सरकार में बघेल ने केवल जनता को ठगने का काम किया। बड़े-बड़े छत्तीस वादे करके आई कांग्रेस की सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई । ऐसी धोखेबाज भूपेश सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेका और अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी ।
मुख्यमंत्री साय ने कहा की कांग्रेस के राज में कोयले में पच्चीस रूपए टन भूपेश टैक्स लगता था । शराब के दो काउंटर थे एक सरकार के पास और दूसरा सोनिया-राहुल के पास था । पूरी कांग्रेस शराब के पैसे से चलती थी । भूपेश बघेल ने तो देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव एप के नाम से सट्टा कारोबार को संरक्षण दे कर प्रदेश के युवाओं और माता-बहनों को सट्टे की लत लगवाने का नैतिक अपराध किया । आज गूगल में भी 508 का मतलब महादेव सट्टा एप में भूपेश के कारनामे बताता है। मुख्यमंत्री ने कहा की डी एम एफ से लेकर नरवा, घुरवा, बाड़ी तक भ्रष्टाचार किया गया । भूपेश सरकार गोबर तक खा गई । यही कारण है की आज बघेल सरकार के नेता और अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं ।
विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की आज 3 महीने 20 दिन उनकी सरकार को हुए हैं । उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े वादे पुरे किये हैं । शपथ लेने के दुसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी । 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया । पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी । श्री साय ने कहा की न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिना शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन के दुसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा की उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है । सब काम सांय सांय हो रहा है, यही कारण है की जनता कांग्रेस को बाय बाय कह रही है ।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा की उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है । उन्होंने पहले 5 वर्ष सिर्फ गरीबों के लिए काम किया और पूरे दस साल के शासन में मोदी जी ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबको समृद्ध बनाया । इसलिए आप सभी से मैं अशीर्वाद मांगने आया हूँ कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजनांदगांव लोकसभा से भाई संतोष पांडेय को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।




