अपना जिलाकवर्धा

चोरो का जहां मन, चोरी किया जा रहा

चोरो के हवाले हुआ कवर्धा 25 हजार रू की चोरी

(


प्रदीप रजक)

कवर्धा  – कवर्धा नगर मे एकबार फिर से 25 हजार रुपये की चोरी हुई है। नगर सहित पुरे जिले मे चोरो के शिकंजा मे है, जहां मन लगा वही चोरी कर रहे है, विजयलक्ष्मी तिवारी अपने घर के दरवाजे मे ताला लगाकर परिवार के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने ग्राम चारभाठा मुंगेली गई थी, कार्यक्रम से वापस अपने घर  7 फरवरी शाम करीबन 07:00 बजे आई तो देखी घर के सामने लगे लोहे का एंगल 06 नग जिसमे 5 नग टीन लगा था नही था, दरवाजे का गुजर टूटा हुआ था अंदर जाकर देखी तो घर के अंदर रखा लोहे का पलंग, गैस चुल्हा, स्टील बर्तन, पेटी जिसके अंदर रखा हुआ एक जोडी चांदी का पायल वजनी लगभग 5 तोला, एक जोडी चांदी की बिछीया एंव नगदी रकम 1600 रूपये व लोहे का सोफे सेट, प्लास्टिक कुर्सी तीन नग, टैबल एक नग कुल जुमला कीमती 25,000 रूपये जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button