छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला…एक की मौके पर मौत दो गंभीर रूप से घायल…

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

फिलहाल, यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button