छत्तीसगढ़

मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत व्यवस्था के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक…

अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत व्यवस्था के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली गई। बैठक में सेक्टर वार मतदान केंद्रों में मूलभूत व्यवस्था के संबंध में आवश्यक चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि आयोजित बैठक में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 283 बूथों पर मतदान के दौरान होने वाली समस्याओं व सुविधाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ समीक्षा की गई।

 

उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से उनके द्वारा मतदान केंद्रों में जाकर किये गये मुआयना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर, शैड आदि व्यवस्था सुनिश्चित हो । साथ ही जिन मतदान केंद्रों में मूलभूत व्यवस्था में कमी हो वहां इसे शीघ्र दुरुस्त कराया जाये। इस संबंध में सभी सेक्टर अधिकारियो को मतदान केंद्रों में व्यवस्था में कमी के आधार पर मतदान दिवस के पूर्व सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button