छत्तीसगढ़

छ.ग. बोर्ड टॉपरों को मिलेगी स्कूटी और बाइक, रिजल्ट आज , फ़ास्ट सर्वर से डायरेक्ट देखें रिज्लट…

छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपरों को मिलेगी स्कूटी या बाइक – छत्तीसगढ़ 10 वीं , 12 वीं बोर्ड परीक्षा टॉपरों पर इनामों की बौछार होगी। टॉपरों को स्कूटी , बाइक , डेढ़ लाख रूपये सहित हेलीकाप्टर की राइड करने का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल पर हम छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं , 12 वीं में टॉप करने वाले बच्चों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि सहित होने वाले इनामों के बौछार के बारे में जानेंगे।

बोर्ड परीक्षा टॉपरों को मिलेगा हेलीकाप्टर राइड का मौका

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं और 12 वीं में टॉप टेन बच्चों को हेलीकाप्टर राइड करवाया जाता है। टॉप टेन छात्रों के आलावा जिले के टॉपर विद्यार्थी को भी हेलीकाप्टर में सवारी करने का मौका दिया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बच्चों को हेलीकाप्टर से राइड कराने का बड़ा और अच्छा फैसला लिया गया था। परीक्षा परिणाम के बाद टॉपरों को इस वर्ष भी हेलीकाप्टर में उड़ान भरने का मौका मिलेगा।

छात्र , छात्राओं को मिलेगी स्कूटी और बाइक

छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई थी। कक्षा 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 6 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र , छात्राओं स्कूटी व बाइक देने की घोषणा किये है। इस तरह से इस बार कक्षा 10 वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले बच्चों को स्कूटी या बाइक मिलेगी। उन्होंने अपने इस ऐलान के बारे में बताया कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति और भी रुझान पैदा होगा।

स्वामी आत्मानंद मेधावी के तहत मिलेगी 1.50 लाख रूपये

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button