छत्तीसगढ़
Chhttigagh: अब प्रदेश में दौडेगी CG की जगह BH रजिस्ट्रेशन वाली गाड़िया परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पंजीयन के संबंध में सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश में अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर सीजी के स्थान पर BH लिखा होगा।
- बता दे कि कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पुरानी गाड़ियों के नंबर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।




