विविध

24 घंटे के भीतर मिल जायेगी राशि,न करें चिंता..महतारी वंदन योजना….

हेल्पलाइन नंबर - 0771-2220006, 0771-6637711 पर काल कर ले सकते हैं मदद....

रायपुर।महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि पहुंची तो उनके चेहरे खिल उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से महिलाएं पहुंची थी,वहीं जो महिलाएं नहीं आ सकी,वह बेसब्री से राशि जारी होने का इंतजार करती रही। इस बीच कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्हें मैसेज नहीं मिला है।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि ट्रांसफर होने के बाद कई महिलाओं के चेहरे खिले तो कई महिलाएं बैलेंस देखती रही। जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें 24 घंटे के भीतर राशि मिलने का दावा विभागीय अधिकारियों ने किया है।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से भले तत्काल राशि नहीं पहुंची हो,लेकिन सभी पात्र सभी हितग्राहियों को राशि मिलेगी। यदि राशि नहीं पहुंची है तो हेल्पलाइन नंबर – 0771-2220006, 0771-6637711 पर काल करें मदद ली जा सकती है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button