छत्तीसगढ़
चैत्र नवरात्र पर बाजार अतरिया में होगा नथेला महोत्सव, जस गीत सुनाएंगे सुनील…
देवी मंदिरों में आज से जगमगाएंगे आस्था के दीप, शाम तक करते रहे तैयारी...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी—
खैरागढ़:चैत्र नवरात्र पर्व व हिन्दू नववर्ष की शुरुआत आज से होगी। नवरात्रि के दौरान देवी और उनके विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। केसीजी जिले के विभिन्न मंदिरों में आस्था के ज्योत भी जलाते हैं। खैरागढ़ स्थित बाजार अतरिया के नथेला मंदिर व शीतला मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था के दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।श्रीनथेला मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल बाजार अतरिया में नवरात्र पर्व में वृहद रूप से नथेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है।




