देश-विदेश

सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई….

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. घटना सुबह 4.55 बजे घटी है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. उसने अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला किया था और कहा था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था. लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा की थी.

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button