पंडरिया

सरकारी संस्थान,भवन व सार्वजनिक स्थलो को मदिरा सेवन का अड्डा बनाने वालो की अब खैर नहीं….

लोगो को शराब से होने वाली घटनाओ के बारे में समझाईश दी गई...पंडरिया पुलिस ने की 02 चखना दुकान चलाने वालो के उपर कार्यवाही...

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. श्री अभिषेक पल्लव के दिशा-निर्देश, अति0पु0अधी0 श्री हरीश राठौर व पुलिस अनुविभागीय पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसे संज्ञान में लेते हुए पंडरिया पुलिस ने दिनांक 05.02.2024 को अभियान चलाते हुए सरकारी संस्थान,भवन व सार्वजनिक स्थलो पर छापे मार कर मदिरा सेवन का अड्डा बनाने वाले शराबियों के उपर कार्यवाही करते हुए एवम् समझाइश दिया गया साथ ही 02 चखना दुकान चलाने वालो पर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कायवाही की गई। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी प्रशि.उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैकरा ने की है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button