छत्तीसगढ़

अवैध परिवहन करते 150 कट्टा धान के साथ पकड़ाया वाहन…….झुरानदी मार्ग में जांच दल ने की कार्रवाई….

हेमन्त तिवारी(जिला ब्योरो) खैरागढ–

खैरागढ़, 03 फरवरी 2024// कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ​शनिवार को झुरानदी मार्ग पर संयुक्त दल जिनमें राजस्व, खाद्य, मंडी द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन करते हुए वाहन पकड़ाया है। प्रशासनिक जांच दल ने वाहन सीजी 08 एल 0784 से 150 कट्टा धान की जप्ती बनाई है। जिसकी अनुमानित वजन 60 क्विंटल है। जांच के दौरान वाहन चालक ने परिवहन कर रहे धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई कर थाना छुईखदान के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई के दौरान छुईखदान एसडीएम सुश्री रेणुका रात्रे, तहसीलदार श्री अमरदीप अंचल एवं खाद्य निरीक्षक़ गरिमा सोरी उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button