कवर्धा

पीजी कॉलेज कवर्धा में सी कॉस्ट द्वारा प्रायोजित बारह दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन…

कवर्धा। कबीरधाम जिले के अग्रणी महाविद्यालय आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के साइंस क्लब द्वारा सी कॉस्ट प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह-2024 का आयोजन 17.02.2024 से 29.02.2024 तक प्राचार्य महोदय डॉ बी. एस. चौहान के निर्देषानुसार विविध गतिविधियों के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस में साइंटिफिक फिल्म का screening महाविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया जिसमें रोबोटिक्स Many means, Cybercrime: Fishing एवं आनलाईन सौपिंग फ्रॉड का आई.सी.टी. प्रोजेक्ट में प्रदर्षन किया गया। इस दौरान छात्रों के बीच वैज्ञानिक फिल्म पर आधारित एक प्रश्नावली और पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमे एमएससी आईटी से हरीश गुप्ता विज्ञानं विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया और क्विज में आईटी से पंकज बघेल प्रथम स्थान एवं एमएससी केमिस्ट्री से इंद्रा कुमार साहू द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

 

द्वितीय दिवस में Women in Science विषय पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग दवारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें पक्ष और विपक्ष में कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पक्ष से प्रथम स्थान हेमप्रभा, मंगेश पटेल ‌द्वितीय एवं अजय वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किये। विपक्ष में रामेश्वर पटेल प्रथम, हीरालाल पाली ‌द्वितीय तथा हिमांशु कौशिक तृतीय स्थान प्राप्त किये । तृतीय दिवस में जूलॉजी एवं बोटनी के छात्र-छात्राओं Extension activity हेतु ग्राम छिरहा का भ्रमण एवं शासकीय हाई स्कूल छिरहा के छात्र-छात्राओं को Blood Group Determination का प्रायोगिक परीक्षण कर उसके उपयोगिता पर उद्बोधन दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच से मिलकर Biofertilizers a biopesticides के उपयोग हेतु एम.एस.सी. बोटनी के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को परामर्ष दिया गया। हाईस्कूल के कुल 57 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें ग्राम छिरहा के

 

चतुर्थ दिवस में दिनांक 21.02.2024 को Startup Problem and statement Exploration” विषय पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री आर के गुप्ता प्रबंधक जिला व्यापार वं उद्योग केन्द्र द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं Startup के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारिया साझा की गई। इसमें महावि‌द्यालय के 46 विद्यार्थियों और महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित हुए। पंचम दिवस में बॉटनी विभाग द्वारा वेस्ट टू वेल एक्टिविटी प्रतियोगिता अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, इसमें महाविद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।। जिसमे बॉटनी विषय के छात्र नरेंद्र जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छठे दिवस पर मैथ्स विभाग द्वारा साइंस क्विज प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए लाभान्वित हुये।। इसमें महाविद्यालय के 84 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button