छत्तीसगढ़

एसडीएम खैरागढ़ ने तहसील क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की ली बैठक….

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो-हेमन्त तिवारी

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू ने सोमवार को खैरागढ़ तहसील क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम श्री साहू ने सभी पटवारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर नामांतरण, बटवारा, सीमांकन अभिलेख दुरुस्ती तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उक्त समीक्षा बैठक में तहसीलदार खैरागढ़ श्री प्रीतम चौहान व नायब तहसीलदार श्री मोहन झारिया उपस्थित रहे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button