कबीरधाम विशेषपंडरिया

अधिकारियों में ठन गई: एक दफ्तर में दो बीईओ विवाद सुलझाने पहुंचे नायब तहसीलदार

बीईओ जीपी बनर्जी ने कहा कि मेरे पास कोर्ट ऑर्डर है। मैं बीईओ हूं

पंडरिया ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में बीईओ की कुर्सी पर दो अधिकारियों में ठन गई है। एक शासन के आदेश पर, तो दूसरा हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) पर कुर्सी पर बैठ रहे हैं। इससे विभागीय कर्मचारी असमंजस में है कि आखिरकार वे किसे अफसर मानें। कुर्सी के लिए दो अधिकारी के बीच छिड़ी इस जंग के कारण शुक्रवार को बीईओ कार्यालय में हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। एक-एक कर दोनों अफसरों ने स्टॉफ की बैठकें ली।

बीईओ जीपी बनर्जी ने कहा कि मेरे पास कोर्ट ऑर्डर है। मैं बीईओ हूं। वहीं शासन के आदेश पर बतौर बीईओ तैनात फिरोज खान ने भी कहा कि मैं बीईओ हूं और मेरे आदेश का पालन नहीं करने पर अपने स्तर पर कार्यवाही करुंगा। इस बीच फिरोज ऑफिस में कैमरे लगवा रहे थे, तो बनर्जी ने रोक-टोक की। विवाद होने पर फिरोज ने डॉयल 112 की पुलिस और नायब तहसीलदार को बुलवा लिया। नायब तहसीलदार ने दोनों अफसरों का पक्ष सुना, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। दरअसल, अक्टूबर 2022 में तत्कालीन बीईओ जीपी बनर्जी का ट्रांसफर बिल्हा (बिलासपुर) हो गया था। वहीं शासन के आदेश पर फिरोज खान को बतौर बीईओ तैनाती की गई। तबादले के बाद बीईओ श्री बनर्जी ने शासन के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जहां से उन्हें स्टे आर्डर मिल गया है। अब दोनों अधिकारी के बीईओ कार्यालय में बैठने से स्टॉफ असमंजस में पड़ गए हैं कि किसकी सुनें किसकी नहीं। जिला शिक्षा विभाग से स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button