कवर्धा

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक- 10/2024 धारा 34,(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ। कि एक व्यक्ति जिसका नाम लालजी पिता देव साहू उम्र 45 वर्ष साकीन रामजानकी मंदिर के पास थाना पांडातराई है। जो अवैध धन अर्जित करने के नीयत से अवैध शराब को सरईपतेरा रोड स्थित अपने किराना दुकान पांडातराई में रखकर बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के तस्वीर हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर आरोपी लालजी पिता देव साहू उम्र 45 वर्ष साकीन रामजानकी मंदिर के पास आरोपी के किराना दुकान से रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुए गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल-1980 मिलीलीटर शराब कीमती 880/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक- 10/2024 धारा 34,(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पांडातराई पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button